ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला चिकित्सालय को नई एम्बुलेंस की सौगात मिली है। इससे आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।
विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक ने मंगलवार शाम जिला चिकित्सालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नई एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उनकी पहल पर बस्तर विकास प्राधिकरण के माध्यम से यह एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई है।
अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एम्बुलेंस
यह एम्बुलेंस अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित है, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को त्वरित एवं बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा। इससे दुर्घटना, गंभीर बीमारी या अन्य आपात स्थितियों में मरीजों को समय पर प्राथमिक उपचार मिल सकेगा।
ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा विशेष लाभ
नई एम्बुलेंस के संचालन से विशेष रूप से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में सुविधा होगी। इससे जिले की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ एवं सुलभ बनेंगी।
जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर कलेक्टर , नगर पालिका परिषद अध्यक्ष , श्री मनोज जैन, श्री दीपेश अरोरा, श्री जैनेन्द्र ठाकुर, श्री नागेश देवांगन, श्री गोपाल दीक्षित सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।








