Buy Advt. Space

कोण्डागांव में जीएनएम प्रशिक्षण भवन निर्माण को मिली स्वीकृति

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रस्तुत बजट में कोण्डागांव जिले के लिए शासकीय जीएनएम (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) प्रशिक्षण हेतु नए भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति स्थानीय विधायक एवं जिला प्रशासन के अथक प्रयासों से प्राप्त हुई है।

विधायक की उपस्थिति में आयोजित हुआ कार्यक्रम

इस संबंध में विधायक लता उसेण्डी की उपस्थिति में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जीएनएम की छात्राओं को वर्षों पुराने भवन में प्रशिक्षण के दौरान अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। नए भवन के निर्माण से छात्राओं को बेहतर अधोसंरचना और सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे वे गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगी।

स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा सुदृढ़ आधार

विधायक ने कहा कि बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त कर छात्राएं जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेंगी और ग्रामीण क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के प्रति जताया आभार

इस अवसर पर मुख्यमंत्री , वित्त मंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया, जिनके प्रयासों से यह स्वीकृति संभव हो सकी।

कलेक्टर ने दी छात्राओं को शुभकामनाएं

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने जीएनएम छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन कर जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

नए भवन के निर्माण से जिले में नर्सिंग शिक्षा को नया आयाम मिलेगा तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार की उम्मीद जताई गई है।

Leave a Comment