Buy Advt. Space

हरवेल में जनसमस्या निवारण शिविर, 174 आवेदन प्राप्त

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव । राज्य शासन के निर्देशानुसार बड़ेराजपुर विकासखण्ड के ग्राम हरवेल में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और मांगें प्रस्तुत कीं।

174 आवेदन प्राप्त, 59 का मौके पर निराकरण

शिविर में कुल 174 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 59 आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया। शेष आवेदनों के शीघ्र समाधान के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए।

कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण कर आवेदनों की जानकारी ली और त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण

समाज कल्याण विभाग द्वारा 3 ट्राइसिकल, 1 मोटराइज्ड ट्राइसिकल, 1 व्हीलचेयर और 1 वॉकर कुल 6 दिव्यांगजनों को प्रदान किए गए। हितग्राहियों ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री वितरण

शिविर में अलग-अलग विभागों द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया गया—

  • मत्स्य पालन विभाग ने के तहत 2 हितग्राहियों को मछली पकड़ने के जाल वितरित किए।
  • खाद्य विभाग ने 6 हितग्राहियों को राशन कार्ड प्रदान किए।
  • के तहत 2 हितग्राहियों को गैस कनेक्शन दिया गया।
  • उद्यान विभाग ने अंतर्गत 5 किसानों को रागी बीज तथा नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयलसीड के तहत 5 किसानों को सूरजमुखी बीज प्रदान किए।
  • 4 किसानों को बीज उत्पादन हेतु स्वीकृति आदेश दिए गए।
  • 5 स्व-सहायता समूहों को बैंक लिंकेज राशि प्रदान की गई।
  • 12 विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री सुखमन नेताम, उपाध्यक्ष श्री नारायण नेताम, जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, एसडीएम सुश्री आकांक्षा नायक सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने शिविर में विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलने पर खुशी जताई और शासन-प्रशासन को धन्यवाद दिया।

Leave a Comment