Buy Advt. Space

18 फरवरी को कोण्डागांव प्लेसमेंट कैम्प, 980 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव । जिला प्रशासन कोण्डागांव द्वारा जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 18 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लाइवलीहुड कॉलेज परिसर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। कैम्प के माध्यम से कुल 980 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को नियोजक द्वारा निर्धारित अवधि का प्रशिक्षण प्रदान कर नियोजन किया जाएगा।

प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि रहेंगे उपस्थित

कैम्प में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहकर साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेंगे। इससे स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का अवसर मिलेगा।

निर्माण क्षेत्र में रोजगार के अवसर

लार्सन एंड टुब्रो () द्वारा निर्माण परियोजनाओं हेतु भर्ती की जाएगी, जिसमें:

  • बढ़ई – 50 पद
  • राजमिस्त्री – 50 पद
  • बार बेंडिंग – 50 पद
  • स्टील फिक्सिंग – 50 पद
  • इलेक्ट्रिकल – 50 पद

कार्य स्थल: पनवेल, मुंबई
न्यूनतम योग्यता: 10वीं उत्तीर्ण
आयु सीमा: 18 से 35 वर्ष
वेतन: प्रशिक्षण उपरांत ₹16,000 प्रतिमाह
सुविधाएं: आवास उपलब्ध

विनिर्माण क्षेत्र में बड़ी संख्या में भर्ती

लिविवान साल्यूशन प्रा.ली. () द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती प्रस्तावित है:

  • एसेम्बली ऑपरेटर – 100 पद (महिला)
  • प्रोडक्शन एसेम्बली क्वालिटी – विभिन्न पद (महिला एवं पुरुष)
  • प्रशिक्षणार्थी – 200 पद

शैक्षणिक योग्यता: 10वीं से आईटीआई / अन्य डिप्लोमा
आयु सीमा: 18 से 30 वर्ष
कार्य स्थल: चेन्नई, तमिलनाडु
सुविधाएं: आवास एवं भोजन

आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य

इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ समस्त शैक्षणिक दस्तावेज, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रतियां लेकर निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित हों।

अधिक से अधिक युवाओं से भागीदारी की अपील

जिला प्रशासन ने जिले के अधिक से अधिक युवक-युवतियों से इस प्रशिक्षण सह प्लेसमेंट कैम्प में भाग लेकर रोजगार अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Comment