Buy Advt. Space

भाजपा युवा मोर्चा में अमित मिश्रा को प्रदेश आईटी सह प्रमुख जिम्मेदारी

By

भिलाईनगर।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की हाल ही में घोषणा की गई, जिसमें भिलाईनगर के युवा नेता एवं भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा को प्रदेश आईटी सह प्रमुख की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय एवं भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के नेतृत्व में की गई।

विदित हो कि अमित मिश्रा ने भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रहते हुए विपक्ष के दौर में जिले से लेकर राजधानी तक हुए विभिन्न आंदोलनों का नेतृत्व किया। सरकार गठन के पश्चात भी उन्होंने पार्टी के कार्यक्रमों को मंडल व बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से क्रियान्वित कर संगठन को मजबूती प्रदान की। विधानसभा, लोकसभा एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में युवा मोर्चा की सक्रिय भूमिका रही, जिसमें उनकी अहम सहभागिता रही।

अमित मिश्रा का संगठनात्मक सफर बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ाव के साथ प्रारंभ हुआ। उन्होंने युवा मोर्चा में कैम्प मंडल मंत्री, जिला कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश संयोजक (स्टडी सर्कल कमेटी) एवं जिला अध्यक्ष जैसे विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।

इसके अतिरिक्त वे संघ के आनुषंगिक संगठनों में स्वदेशी जागरण मंच जिला संयोजक तथा रायपुर राम मंदिर निर्माण के दौरान धर्म सेना भिलाईनगर अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व भी निभा चुके हैं।

प्रदेश आईटी सह प्रमुख का दायित्व मिलने पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं युवा कार्यकर्ताओं ने अमित मिश्रा को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Leave a Comment