Buy Advt. Space

दुर्ग पुलिस ने पकड़ा महाठग गैंग, पूजा के नाम पर ठगी

By
Last updated:

दुर्ग जिले की पुलगांव पुलिस ने एक बड़े ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो पूजा के नाम पर लोगों को रकम सौ गुना बढ़ाने का झांसा देकर ठगी करता था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सात मोबाइल फोन, एक लाख रुपये नकद और एक अर्टिगा कार जब्त की है।

थाना पुलगांव में प्रार्थी रामकुमार जायसवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी महिला मंदा पासवान और उसके साथी पूजा के नाम पर उससे एक लाख रुपये लेकर फरार हो गए। आरोपी प्रार्थी को यह कहकर झांसा दे रहे थे कि विशेष पूजा के जरिए उसकी रकम सौ गुना बढ़ जाएगी।

महाराष्ट्र के यवतमाल से आई आरोपी महिला मंदा पासवान ने अपने दो साथियों अमरदीप प्रहलाद दामोदर और संजय विलास जमुना के साथ मिलकर यह ठगी की योजना बनाई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की और घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

दुर्ग पुलिस ने इस कार्रवाई में त्वरित और प्रभावी कदम उठाकर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस का कहना है कि ऐसे अंधविश्वास और लालच के शिकार मामलों से बचने के लिए लोग सतर्क रहें और संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Comment