Buy Advt. Space

MLA जनक ध्रुव ने हादसे पर की कार्रवाई, जांच के निर्देश

By

पितेश्वर हरपाल गरियाबंद । नेशनल हाईवे 130 सी मैनपुर-गरियाबंद मुख्य मार्ग पर सिकासार जीरो चैन के पास हुए सड़क हादसे में चाचा-भतीजा की दर्दनाक मौत के बाद परिजनों को रातभर अस्पताल के बाहर इंतजार करना पड़ा। शव को देर शाम मैनपुर अस्पताल लाया गया, लेकिन समय अधिक हो जाने से पोस्टमार्टम नहीं हो सका।

इस घटना की जानकारी लगते ही बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव गुरुवार सुबह मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मुलाकात की।

परिजनों ने विधायक से घटना की जांच करवाने की मांग की। जनक ध्रुव ने तत्काल थाना प्रभारी और डॉक्टर को फोन कर शव का पोस्टमार्टम जल्द करवाने और मामले की जांच के निर्देश दिए। इस हादसे से क्षेत्र में शोक और आक्रोश दोनों व्याप्त हैं।

Leave a Comment