अंकित टाटिया की दल्ली राजहरा से रिपोर्ट
दल्लीराजहरा/डौंडी :- भारतीय जनता पार्टी डौंडी मंडल के शक्ति केंद्र डौंडी में प्रदेश भाजपा के आदेशानुसार एवं जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख के मार्गदर्शन पर “आत्मनिर्भर भारत एवं स्वदेशी संकल्प कार्यशाला” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सामुदायिक भवन में किया गया, जिसके प्रभारी एवं मुख्य वक्ता श्याम जायसवाल रहे।
अपने उद्बोधन में श्याम जायसवाल ने कहा कि दस वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिया गया “आत्मनिर्भर भारत” का आव्हान आज एक जन आंदोलन बन चुका है। यह केवल आर्थिक शक्ति का प्रतीक नहीं, बल्कि स्वदेशी और आत्मगौरव की भावना को सशक्त करने वाला अभियान है। उन्होंने कहा कि “वोकल फॉर लोकल” के माध्यम से स्थानीय उद्योग, कारीगर, छोटे व्यवसाय और स्टार्टअप को नई दिशा मिली है। रक्षा, कृषि, प्रौद्योगिकी और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में भी देश आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि हर घर यदि “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” का मंत्र अपनाए तो यह अभियान करोड़ों भारतीयों को जोड़ने वाला बनेगा और भारत को और अधिक सशक्त बनाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डॉ. रूपेश कुमार नायक ने की, वहीं संयोजक संजीव मानकर ने स्वागत भाषण देकर सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया।
नगर पंचायत डौंडी की अध्यक्ष श्रीमती मोहन्तिन चौरका ने सभी कार्यकर्ताओं को स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग का संकल्प दिलाया। इस दौरान मंडल महामंत्री हिन्छा राम साहू, महावीर ठाकुर, उपाध्यक्ष राजेंद्र “पिंटू” नहार, चंद्रलेखा पायला, जगतराम यादव, पूर्व महामंत्री अजय चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी जायसवाल, निलेश जायसवाल, नेमी सेन, लक्छमण चक्रधारी, मातरमदास कोसरे, भुखऊ राम साहू, दिनदयाल साहू, पार्षद यदुनंदन देवहारी, अनिल निर्मलकर, हितेंद्र धनकर, प्रशांत नेताम, अमरिका ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह कार्यशाला आत्मनिर्भर भारत के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने और स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई।
डौंडी में आत्मनिर्भर भारत एवं स्वदेशी संकल्प कार्यशाला का आयोजन, वोकल फॉर लोकल का लिया संकल्प








