दुर्ग। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आज दुर्ग गांधी चौक में स्थित प्रतिमा पर केबिनेट मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मंत्री श्री यादव ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य, अहिंसा और सादगी के अद्वितीय प्रतीक थे। उनके विचार और सिद्धांत आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांधी जी के स्वदेशी भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
मंत्री ने आगे कहा कि “वोकल फॉर लोकल” की परिकल्पना गांधी जी के स्वदेशी विचारों का ही आधुनिक स्वरूप है। इसे बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्थानीय उत्पादों और उद्यमों को प्रोत्साहित कर रही हैं।
कार्यक्रम में खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष श्री राकेश पाण्डेय, श्री सुरेंद्र कौशिक, श्रीमती उषा टावरी, श्री श्याम शर्मा, पार्षदगण तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
गांधी जयंती पर दुर्ग में केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया माल्यार्पण








