Buy Advt. Space

गरियाबंद ब्रेकिंग: फिंगेश्वर वन क्षेत्र में तेंदुए का हमला, युवक गंभीर

By



पीतेश्वर हरपाल गरियाबंद। जिले के फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र अंतर्गत सोरिद वनलोहझर इलाके में शनिवार को तेंदुए ने एक युवक पर घात लगाकर हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत और खौफ का माहौल फैल गया है।

घायल की पहचान राजेन्द्र बरिहा पिता प्रेमलाल बरिहा, निवासी ग्राम सरफतोड़ा (पिथौरा, जिला महासमुंद) के रूप में हुई है। बताया गया कि राजेन्द्र अपने रिश्तेदारों से मिलने ग्राम वन लोहझर आया हुआ था।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और घायल को अस्पताल भेजा। विभाग ने इलाके में हाई अलर्ट घोषित करते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है।

खासकर बनगवा, सोरिद, करपी, लोहझर, गुंडरदेही, बम्हणदेही और नागझर गांवों के निवासियों को घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतने और जंगल किनारे न जाने के निर्देश दिए गए हैं।

ग्रामीणों में तेंदुए के हमले से खौफ है, वहीं वन विभाग की टीमें लगातार गश्त और निगरानी कर रही हैं ताकि तेंदुए की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा सके

Leave a Comment