Buy Advt. Space

उतई पुलिस की बड़ी कार्रवाई : चाकू सप्लाई करने वाला गिरफ्तार

By



दुर्ग।थाना उतई पुलिस ने चाकू सप्लाई करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी मोहम्मद सरफराज (25 वर्ष), निवासी ग्राम नमर्दा, थाना गंडई को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने कई हथियार सप्लाई करने की बात कबूल की है।

मामला कैसे खुला?

11 सितम्बर को थाना उतई पुलिस ने आरोपी राजा उर्फ राहुल पवार के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं में प्रकरण दर्ज कर तीन चाकू, एक गुप्ती और एक स्टीक बरामद किए थे। पूछताछ में उसने बताया कि हथियार गंडई निवासी मोहम्मद सरफराज ने अजमेर (राजस्थान) से लाकर सप्लाई किए थे।

सप्लाई का खुलासा

पुलिस पूछताछ में सरफराज ने कबूल किया कि –

वर्ष 2024 में अजमेर शरीफ दरगाह व पुष्कर ब्रह्मा मंदिर से हथियार खरीदे।

दो गुप्ती में से एक नागपुर निवासी दोस्त को और एक गुप्ती ग्राम नमर्दा निवासी प्रमोद पटेल को दिया था।

मार्च 2025 में दोबारा अजमेर जाकर 2 बटन चाकू, 2 साधारण चाकू, 1 गुप्ती और 1 स्टीक खरीदे।

इनमें से एक गुप्ती, एक स्टीक, एक बटन चाकू और दो चाकू को राहुल पवार को 3000 रुपये में बेचा।

अगस्त 2025 में सावन माह के अंतिम सोमवार को दुर्ग में एक समिति के लड़के को भी एक बटन चाकू बेचा।


गिरफ्तारी

आरोपी मोहम्मद सरफराज को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय दुर्ग में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Leave a Comment