Buy Advt. Space

रायपुर: गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में डूबे 22 वर्षीय युवक की मौत, व्यवस्थाओं पर सवाल

By



रायपुर। राजधानी के खमतराई क्षेत्र में गणेश विसर्जन के दौरान देर रात बड़ा हादसा हो गया। शीतला तालाब में विसर्जन के समय राव सिंह भाटी (उम्र 22 वर्ष) नामक युवक की डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, खमतराई गणेश उत्सव समिति के सदस्य देर रात गणपति विसर्जन के लिए तालाब पहुंचे थे। इसी दौरान राव सिंह तालाब में उतरे और अचानक गहराई में चले गए। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर साथियों ने उन्हें खोजने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू की। फिलहाल एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में गहरा शोक और आक्रोश है।

प्रशासन ने पहले से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने का दावा किया था, लेकिन इस घटना ने व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Comment