Buy Advt. Space

दुर्ग रेंज: IG गर्ग ने 259 केसों की समीक्षा कर सख्त निर्देश दिए

By


दुर्ग।दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) ने 02 सितंबर 2025 को रेंज स्तरीय दोषमुक्ति प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की। यह बैठक पुलिस कार्यालय के सभागार कक्ष में हुई और तीन घंटे से अधिक समय तक चली। बैठक के दौरान कुल 259 प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई।

गिरफ्तारी में लापरवाही पर नाराज़गी

IG श्री गर्ग ने विशेष रूप से उन प्रकरणों पर चर्चा की, जिनमें माननीय न्यायालय द्वारा अग्रिम जमानत निरस्त होने के बावजूद अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का अलग से ब्यौरा तैयार किया जाए और जहाँ गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, वहाँ ठोस कारण दर्ज किए जाएं। साथ ही, जमानत निरस्त होने के बाद अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही बताया।

विवेचना और अभियोजन में सुधार के निर्देश

बैठक में दोषमुक्ति के कारणों की गहन समीक्षा की गई। IG ने कहा कि विवेचना में सुधार किया जाए और जिन मामलों में पुलिस या अभियोजन अधिकारियों की लापरवाही सामने आती है, उनकी जिम्मेदारी तय की जाएगी।

झूठी शिकायतों पर होगी सख्त कार्रवाई

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि झूठी शिकायत करने वाले और निर्दोष व्यक्तियों को फंसाने वाले आरोपियों के खिलाफ अभियोजन अधिकारी न्यायालय में प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। इसका उद्देश्य न्यायिक प्रक्रिया को मजबूत बनाना और ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकना है।



इस अहम समीक्षा बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें शामिल हैं –

संयुक्त संचालक अभियोजन दुर्ग – श्री एस.एस. ध्रुव

उप निदेशक अभियोजन दुर्ग – श्रीमती अनुरेखा सिंह

सहायक जिला अभियोजन बालोद – श्री प्रमोद घृतलहरे

उप निदेशक अभियोजन बेमेतरा – श्री आशीष कुमार सिन्हा

सहायक जिला अभियोजन बेमेतरा – श्री विनय अग्रवाल

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग – श्रीमती पद्मश्री तंवर

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बेमेतरा – श्रीमती ज्योति सिंह

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद – श्रीमती मोनिका ठाकुर

उप पुलिस अधीक्षक – श्रीमती शिल्पा साहू

उप निरीक्षक – श्री राजकुमार प्रधान

पुलिस पी.आर.ओ. – श्री प्रशांत कुमार शुक्ला

Leave a Comment