Buy Advt. Space

जालबांधा में दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत, चार घायल यातायात नियमों की अनदेखी बनी हादसे की वजह

By
Last updated:





रवि गहने खैरागढ़ जालबांधा! क्षेत्र में बुधवार को लापरवाही से वाहन चलाने के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

कैसे हुआ हादसा:
जानकारी के अनुसार, ओमप्रकाश साहू और उमेश साहू पटेवा से बस चलाकर अतिरिया बाजार जा रहे थे। रास्ते में पेटी नाला उस समय लगभग तीन फीट ऊपर तक पानी से उफान पर था। स्थिति देखकर दोनों वापस लौटने लगे। इसी दौरान फोन पर बातचीत करते समय जालबांधा से पेटी मोड़ की ओर से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई।

दूसरी बाइक पर तीन लोग सवार थे रिखीराम उर्फ मंगलूराम, दिनेश उर्फ गजानंद और बुधारूराम यादव। यह तीनों बिना हेलमेट और तीन सवारी बैठाकर बाइक चला रहे थे।

घायलों की स्थिति:
हादसे में तीनों युवकों को गंभीर चोटें आईं।

एक के सिर पर गहरी चोट,

दूसरे के पैर में चोट,

और तीसरे के मुंह पर गंभीर चोट आई।


वहीं, दूसरी बाइक चला रहे ओमप्रकाश साहू के दाहिने हाथ में चोट लगी। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल राजनांदगांव रेफर किया गया।

वाहनों की जानकारी:

बाइक नं. CG 08 AH 5947 (फैशन प्रो) ओमप्रकाश की।

बाइक नं. CG 08 BO 9420 — दिनेश की।


लापरवाही से सबक जरूरी:
स्थानीय लोगों का कहना है कि अक्सर युवक बिना हेलमेट और तीन सवारी लेकर सड़क पर दौड़ते हैं, जिससे हादसे की संभावना बनी रहती है। मंगलवार का हादसा भी यातायात नियमों की अनदेखी का ही नतीजा है।

Leave a Comment