दुर्ग ! छत्तीसगढ़ प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में कार्य कर रहे DMF के छोटे पद जैसे क्लास 3 और क्लास 4 के कर्मचारियों का चार साल होने के बाद भी सैलरी नहीं बढ़ा है| हर साल महंगाई बढ़ती है|
पर अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों का सैलरी बढ़ता है| पर DMF में काम कर रहे स्वास्थ्य विभाग के छोटे पद पर के कर्मचारियों का सैलरी पिछले चार साल से जस का तस है| जबकि DMF में डाक्टरो को 2 लाख महीना पर ज्वाइन कराया जाता है| जो कि स्वास्थ्य विभाग में कोई भी जगह इतना सैलरी डाक्टरों को नहीं मिलता| जबकि NHM , नार्को और रेगुलर के डाक्टरों को सैलरी DMF से बहुत कम है||और DMF के डाक्टरों का हर साल 50 हजार या 1 लाख रूपया बढ़ता है|
जबकि DMF में रिटायर वाले डाक्टर भी आते हैं| और ड्यूटी भी पूरा समय तक नहीं करते हैं| और इतना सैलरी डाक्टरों को दिया जाता है| जब कि रेगुलर के डाक्टरों को 45 से 55 हजार रुपए महीना और NHM में 50 से 55 हजार महीना | DMF में कार्यरत दुर्ग जिला के स्टाफ नर्स 16500 रूपया ,लैब टेक्नीशियन का 11000 रूपया , डाटा इंट्री ऑपरेटर को 11030 रूपया और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को 9720 रूपया पर महीना चार साल से इतना ही सैलरी दिया जा रहा है|
एक रूपया भी चार साल में इन छोटे पद के कर्मचारियों का नहीं बढ़ा जबकि इनके द्वारा दुर्ग सीएमएचओ , कलेक्टर दुर्ग को कई पर ज्ञापन दिया है| कि सैलरी बढ़ाने के लिए|












