भिलाई ! भिलाई कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अर्थशास्त्र एवं समाजशास्त्र विभाग द्वारा आज 22 अक्टूबर 2024 को महाविद्यालय परिसर में मेहंदी एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
बीए प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता और कलात्मक क्षमताओं का शानदार प्रदर्शन किया।
अर्थशास्त्र विभागमेहंदी प्रतियोगिता: प्रथम स्थान – शिवानी राजपेंटिंग प्रतियोगिता: प्रथम स्थान – आनंद चंदेलसमाजशास्त्र विभागमेहंदी प्रतियोगिता: प्रथम स्थान – रिया साहूपेंटिंग प्रतियोगिता: प्रथम स्थान – के. सुचिताइस कार्यक्रम के संयोजक शेषनारायण शुक्ला, विपाशा चौधरी, प्रियंका शर्मा और पूर्वा शर्मा थे। निर्णायक मंडल में अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अनुराग पांडेय थे।
अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. लखन चौधरी और समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. के.एन. दिनेश ने छात्र-छात्राओं के कार्यों का मूल्यांकन किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य, डॉ. विनय शर्मा, ने प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को बधाई दी और प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने छात्रों को भारतीय परंपराओं को सजीव रखने और महाविद्यालय की विविध गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।








