Buy Advt. Space

सी एस वी टी यू के दो सहायक प्राध्यापक सुपर कंप्यूटर के मास्टर ट्रेनर

By

भिलाई l सी एस वी टी यू, में दिनांक 6मार्च 2024 को सुपर कंप्यूटर उत्कर्ष में ट्रेनिंग करके आये यू टी डी के सहायक प्राध्यापक डॉ नचिकेत तापस एवं डॉ आर जी ब्रजेश ने वर्कशॉप के माध्यम से छात्रों, पी एच डी स्कॉलर एवं प्राध्यापको को प्रेजेंटेशन देकर बताया! अवगत हो की यू टी डी के दोनो सहायक प्राध्यापक सुपर कंप्यूटर उत्कर्ष में ट्रेनिंग के लिए सी डैक पुणे गये हुए थे! राष्ट्रिय सुपर कंप्यूटिंग मिसन, ए आई सी टी ई एवं सी-डैक पुणे के संयुक्त तत्वाधान में १४ दिवसीय सुपरकम्प्यूटिंग की ट्रेनिंग का आयोजन किया गया था | इस ट्रेनिंग में देशभर से ५० प्राध्यापकों का चयन किया गया था | इसमें सी एस वी टी यू से दो सहायक प्राध्यापकों , डा. आर जी ब्रजेश , बायोमेडिकल विभाग से एवं डा. नचिकेत तापस कंप्यूटर साइंस विभाग का चयन हुआ था | ट्रेनिंग के पश्चात एक विशेष परीक्षा का आयोजन किया गया था , इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले प्रतिभागी भविष्यमे में सुपरकम्प्युटर की ट्रेनिंग विभिन्न संस्थाओ में दे सकेंगे | सी एस वी टी यूं के दोनों सहायक प्राध्यापकों ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है इस अवसर पर यू टी डी में एक दिवसीय सेमिनार का भी आयोजन किया गया जिसमे दोनों प्राध्यापकों ने फैकल्टीज, शोधार्थियों एवं छात्रों को सुपर कम्प्यूटर्स से अवगत कराया | इस सेमिनार में मुख्य अथिति माननीय कुलपति प्रो. एम के वर्मा ने इस उपलब्धि पर अत्यंत हर्ष के साथ बधाई सन्देश दिया एवं सभी के साथ अपने पी एच डी की जर्नी को साझा किया | यू टी डी के निदेशक ने भी दोनों प्राध्यापकों को बधाई दी एवं छात्रों को इस विशेष ट्रेनिंग का लाभ लेने की प्रेरणा दी | इस कार्यक्रम में विभिन्न आयामों में प्रोग्रामिंग के साथ ट्रेनिंग की है! जिस प्रोग्राम को सामान्य कंप्यूटर में करने पर समय लगता है वही सुपर कंप्यूटर उत्कर्ष बहुत ही कम समय में हो जाता है! इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ एम के वर्मा, यू टी डी के निदेशक डॉ पी के घोष, प्राध्यापकगण , शोधार्थी एवं छात्र उपस्थित रहे!

Leave a Comment