अंकित टाटिया की रिपोर्ट। बालोद, 18 सितम्बर 2025
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी ने आज पाकुरभाट स्थित पंचायत संसाधन केन्द्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही पशु सखियों एवं बिहान की दीदियों के साथ आकाशवाणी रायपुर से प्रसारित मासिक रेडियो वार्ता ‘दीदी के गोठ’ को सुना।
इस अवसर पर उन्होंने सभी महिलाओं से चर्चा कर आजीविका संवर्धन एवं विकास संबंधी सुझाव दिए। कार्यक्रम में जनसंपर्क अधिकारी श्री चंद्रेश ठाकुर, सहायक परियोजना अधिकारी राष्ट्रीय आजीविका मिशन श्री नितेश साहू सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
‘दीदी के गोठ’ कार्यक्रम का उद्देश्य बिहान से जुड़ी महिलाओं की उपलब्धियों और नवाचारों को साझा कर उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करना है। जिला स्तर पर आयोजित प्रसारण में 130 महिलाओं ने सहभागिता की, वहीं जिले के पांचों जनपदों और 20 क्लस्टर स्तरीय संगठनों में लगभग 4300 महिलाओं ने रेडियो के माध्यम से कार्यक्रम सुना।








