Buy Advt. Space

सचिव के बाद अब रोजगार सहायक की मनमानी आवेदक युवक का मनरेगा में नाम न जोड़कर प्रताड़ित किया जा रहा है

By

गरियाबंद से नूतन साहू की रिपोर्ट


गरियाबंद !  शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने में ग्राम पंचायत कर्मचारी शासन की योजनाओं का लाभ ग्राम के प्रत्येक व्यक्ति को दिलाने में एक मजबूत कड़़ी बनता है।

जिससें ग्राम विकाष की राह पर अग्रसर होता है लेकिन कुछ पंचायतों में पदस्थ कर्मचारी की लापरवाही से मुलभूत सुविधाओं का लाभ आमजन को नहीं मिल पाता है ऐसे ही एक मामला जिला मुख्यालय से लगा चर्चित ग्राम पंचायत आमदी (म) में देखने ग्रामीणों लगातार षिकयतों के बाद भी उच्च स्तर के अधिकारीयों ने कभी गंभीरता नहीं दिखाई और षिकायत प्रतिवेदन ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। ग्रामीण परेषान है उनके गुहार को सुनने वाला कोई नहीं है आखिर कर तो करे क्या ? कुछ सप्ताह पूर्व ग्राम पंचायत आमदी (म) के ग्रामीणों द्वारा रोजगार सहायक द्वारा किये गये भ्रष्टाचार के जाँच बाबत 28 नवम्बर को जनपद पंचायत गरियाबंद में शिकायत दिनेश कष्यप द्वारा बदले की भावना से युवक का नाम मनरेंगा में ना जोड़ कर युवक प्रताड़ित किया जा रहा हैं।

शिकायत पत्र में लिखा गया हैं


ग्राम पंचायत आमदी (म) पदस्थ रोजगार सहायक दिनेश कष्यप द्वारा ग्राम आमदी (म) में कार्य मतस्य विभाग शासकीय परिसर आमदी (म) में औषधि/फलदार वृक्षरोपण सह फैंसिग कार्य जिसकी टोटल लागत है 10.72 लाख है जिसमें एक भी पेड़ नहीं है। इसके पहले ग्राम आमदी (म) के मजदूरों से अन्य पंचायत में लिया गया कार्य है इसके अतिरिक्त मनरेगा कार्य में मजदूरों को संतोष जनक मजदूरी राषि नहीं दी जाती जिसकी शिकायत कुछ माह पूर्व में शिकायत की गयी थी। जिसकी आज तक सुनवाही नहीं हुई है। जिससे ग्रामीण हतोष्साहित हो चुके है रोजगार सहायक द्वारा चुनाव को प्रभावित किये जा रहा है और परिचित व्यक्तियों नाम मतदाता सूचि में जोड़ा जा रहा है जिसकी जांच जल्द से जल्द किया जाय और रोजगार सहायक को किसी दूसरे जगह स्थानात्रित किया जाये।


इस संबंध में रोजगार सहायक से बात किया तो तो नही उठाया और युवक दिव्यांश पटेल पिछले दो सप्ताह से भटक रहा है। और शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा हैं।

Leave a Comment