भिलाई l भिलाई इस्पात संयंत्र में आयोजित शिरोमणि पुरस्कार समारोह में शक्ति जोन से उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शित करने वाले कार्मिकों को 27 फरवरी 2024 को कर्म एवं पाली शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार समारोह की अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक (पावर फैसिलिटिस) श्री राजीव पांडे ने की। इसी सन्दर्भ में आयोजित कार्यक्रम में उत्तम कार्य प्रदर्शन के लिए जुलाई से सितम्बर 2023 तिमाही के लिए वरिष्ठ प्रबंधक (पी एंड बीएस) मोहन लाल राय एवं अक्टूबर से दिसंबर 2023 तिमाही के लिए प्रबंधक (पी एंड बीएस) सुश्री उर्वशी को पाली शिरोमणि पुरस्कार से नवाजा गया। इसी कड़ी में माह जुलाई 2023 के लिए चार्जमेन कम वरिष्ठ आॅपरेटर (पी एंड बीएस) श्री ओम प्रकाश साहू, अगस्त 2023 के लिए मास्टर ओसीटी (पीईएम) श्री रामेश्वर सिंह तुमरेकी, सितम्बर 2023 के लिए ओसीटी (पी एंड बीएस) श्री गोविन्द कुमार सिंह, नवंबर 2023 के लिए ओसीटी (पी एंड बीएस) श्री आनंद माधव तथा माह दिसम्बर 2023 के लिए ओसीटी (पी एंड बीएस) श्री विरेन्द्र कुमार देशमुख को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महाप्रबंधक (पी एंड बीएस) श्री संजय निखार, महाप्रबंधक (पी एंड बीएस) श्री अभय कुमार, महाप्रबंधक (पींईएम) श्री पी एस खोब्रागडे, महाप्रबंधक (पी एंड बीएस) श्री शेख जाकिर, महाप्रबंधक (पींईएम) श्री राहुल निगम, महाप्रबंधक (पी एंड बीएस) श्री वी एस देवांगन, महाप्रबंधक (पी एंड बीएस) श्री पी कृष्ण मोहन, महाप्रबंधक (पी एंड बीएस) श्री एस एन एस यादव, महाप्रबंधक (पी एंड बीएस) श्री घनश्याम प्रसाद कुर्रे, महाप्रबंधक (पी एंड बीएस) श्री संजय अग्रवाल तथा सहायक महाप्रबंधक (पी एंड बीएस) श्री तरुण कुमार दत्ता एवं श्री पंकज ने पुरस्कार विजेताओं को प्रवीणता प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह और कार्मिक के जीवनसाथी के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में पुरस्कार विजेताओं के कार्यस्थल में योगदान एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों को सराहा गया। कार्यक्रम का संचालन तथा आभार प्रदर्शन कार्मिक कार्यालय (शक्ति एवं विद्युत) अनुभाग अधिकारी सुश्री डामेश्वरी बेलसर द्वारा किया गया। भिलाई इस्पात संयंत्र के ऐसे कार्मिक, जो अपने कार्यक्षेत्र में उपलब्ध संसाधनों से ही सुरक्षा के सम्पूर्ण मापदंडों का पालन करते हुए कंपनी के लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए अपने कार्य में नवीनता का प्रदर्शन करते है, उन्हें प्रबंधन द्वारा शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।
शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित हुए शक्ति जोन के कर्मचारी








