डुंडेरा। शिक्षक दिवस के अवसर पर ग्राम डुंडेरा धाम में केशव महिपाल सर कोचिंग संस्थान द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से केशव महिपाल सर, योगेश महिपाल सर, विवेकानंद साहू सर, राजकुमार साहू सर, टाकेश बांधे सर, राजेश निषाद सर तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
विद्यार्थियों ने शिक्षकों का तिलक कर श्रीफल और भेंट देकर सम्मान किया। इस दौरान गुरुजनों ने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत, संघर्ष और संस्कारों के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
शिक्षक दिवस पर डुंडेरा में वृक्षारोपण, केशव महिपाल सर विशेष आकर्षण








