Buy Advt. Space

शिक्षक का फिल्मी अपहरण – स्कूल में ‘मास्टर जी’ को उठा ले गए गुंडे!

By
Last updated:


दुर्ग, बोरी थाना क्षेत्र से एक अजीबोगरीब लेकिन फिल्मी अंदाज़ वाली घटना सामने आई है, जिसे सुनकर आप सोचेंगे कि शायद किसी वेब सीरीज़ की स्क्रिप्ट चल रही हो!

दिन था गुरुवार, समय दोपहर 1:30 बजे। स्कूल में बच्चों को पढ़ाने में व्यस्त थे दीपक देशलहरे जी। तभी अचानक, राजनांदगांव के ‘चार धाकड़ अपहरणिया’ शासकीय स्कूल में आ धमके – खरिमन दास बंजारे, सुमित बंजारे, गोकुल निर्मलकर और एक मात्र महिला विलेन सावित्री बंजारे।

इन चारों ने मिलकर स्कूल टाइम में ही मास्टर जी को लात-घूंसे से पीटा और फिर बोले – “चलो हमारे साथ!” और फिर फिल्मी स्टाइल में जबरन कार CG 04 KD 9009 में ठूंसकर उठा ले गए! इतना ही नहीं, मास्टर जी की मोबाइल और मोटरसाइकिल CG 07 LK 2169 भी छीन ली!

कारण?
सुनिए असली ड्रामा – मास्टर साहब ने पहले कभी कुछ उधार दिया था और अब ये चारों ब्याज में EMI नहीं, पूरी FD मांगने आ गए थे! 🤯

जैसे ही प्रार्थिया सुनीता देशलहरे ने रिपोर्ट दर्ज कराई, बोरी थाना की सुपरकोप टीम एक्टिव हुई। और फिर क्या था – CID स्टाइल में घेराबंदी कर कुछ ही घंटों में सभी आरोपियों को धर दबोचा गया।

🔹 मास्टर जी को सकुशल छुड़ाया गया
🔹 फिल्मी अपहरण कार और बाइक जप्त
🔹 चारों अपहरणबाज़ सीधे न्यायिक रिमांड पर – जेल यात्रा शुरू! 🚔

गिरफ्तार आरोपी:

1. खरिमन दास बंजारे – उम्र 55 (मुख्य विलेन)


2. सुमित बंजारे – उम्र 35 (बॉडीगार्ड टाइप)


3. गोकुल निर्मलकर – उम्र 57 (अनुभवी खलनायक)


4. सावित्री बंजारे – उम्र 52 (क्राइम क्वीन)



👏 विशेष उल्लेख – थाना प्रभारी अनिल पटेल और उनकी टीम का रैपिड रेस्क्यू ऑपरेशन किसी बॉलीवुड स्क्रिप्ट से कम नहीं रहा।

अब सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं –
“गुरु दक्षिणा का नया अंदाज़ – ब्याज में किडनैपिंग!”
🤣📚

अगली बार कोई शिक्षक उधार देने से पहले कहेगा – पहले आधार, फिर विचार!

Leave a Comment