दुर्ग ! दुर्ग एमेच्योर वॉलीबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने श्री रिकेश सेन से मुलाकात की और उन्हें इस पद की पेशकश की और बहुत ही दयालुता से श्री सेन ने इसे स्वीकार किया I अंतर्राष्ट्रीय रेफरी, एनआईएस कोच और वीर हनुमान सिंह पुरस्कार विजेता विनोद नायर ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व और खुशी की बात है क्योंकि उनके कुशल मार्गदर्शन और समर्थन से
सिर्फ भिलाई दुर्ग का ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य मे वॉलीबॉल खेल नई ऊंचाइयों को छुएगा। श्री एन.बी.लालसन,मोहम्मद अकरम खान, श्री जी.सुरेश, श्री इंद्रजीत सिंह, श्री सुधीर खंडेलवाल, श्री नईमुद्दीन हनफी,श्री आर.बी.कोरी,और सभी भिलाई दुर्ग वॉलीबॉल अधिकारी, खिलाड़ी और प्रशंसक उत्साहित हैं और श्री रिकेश सेन को बधाई एवं शुभकामनायें दी है। श्री एस.एन.नेमा,श्री निर्मल सिंह,श्री सुशांत डे,श्री राजेंद्र राय,श्री वी.एन.सोनी और विनोद नायर इस अवसर पर उपस्थित थे।
वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन जी दुर्ग एमेच्योर वॉलीबॉल एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक बने।








