रिसाली। नगर निगम रिसाली आशिष नगर में निस्तारित कचरा सड़क पर फैल गया है. बारिश के कारण बदबू भी आने लगी है आशिष नगर पश्चिम क्षेत्र के लोगों को कचरे से उठ रही बदबू से स्वास्थ्य संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं उठ रही बदबू से नगर की आबोहवा खराब हो रही है. ज्ञात होने पर नगर की सफाई को लेकर नियुक्त कर्मचारी से शिकायत के बाद कचरा तो ले जाते हैं लेकिन ये रोज की तरह आस पास के दुकान वाले व अन्य लोगों यहा रात में फिर कचरा छोड़ जाते हैं जिसे आसपास के जानवर फैलाकर रोड पर ले आते हैं। वहीं इस दौरान नगर में बारिश होने के कारण कचरे से बदबू उठनेे लगी है. सफाई नहीं होने से नगर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है नगर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है।
रविवार को भी नगर की कचरे का उठाव नहीं हो सका. जिसके कारण नगर में यत्र-तत्र गंदगी फैली हुई है वार्ड वासीयों ने लिखित शिकायत निगम को दी है साथ में कचरे डालने पर जुर्माना का बोर्ड लगाने का आग्रह भी किया परन्तु अब तक कचरे को लेकर न ही निगम में जागरूकता है न ही कोई एक्शन लिया गया है।
वार्ड पार्षद मनीष यादव से भी इसको लेकर शिकायत की गई है लेकिन निगम आयुक्त ने इस पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। लोगों को डर है कि क्यौंकि बारिश का मौसम है और आने वाले दिनों में उन्हें कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।
जिस जगह की हम बात कर रहे हैं वह में रोड कृष्ण टॉकीज रोड से लगा हुआ है जिससे होकर आदिवासी सामुदायिक हल्बा भवन जाया जाता है यहां से आने जाने वाले लोग भी काफी परेशान है अब देखना होगा कब तक निगम इस पर ठोस कदम उठाता है।


मावेशी कर रहे हैं सेवन








