रिसाली, दुर्ग।
प्रदेश भाजपा एवं जिला भाजपा के निर्देशानुसार रिसाली मंडल के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 3 रूआबांधा में शुक्रवार, 8 अगस्त 2025 को ‘मोर तिरंगा मोर अभिमान’ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्रों पर माल्यार्पण से हुई।
मंच पर रिसाली मंडल प्रभारी श्री नीलेश अग्रवाल, सह प्रभारी श्री जितेन्द्र सिंह राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री शैलेंद्र शेण्डे, नेता प्रतिपक्ष श्री शैलेंद्र साहू, जिला भाजपा उपाध्यक्ष श्री सुनील साहू, पार्षद श्रीमती सारिका साहू, पार्षद श्री धर्मेंद्र भगत और पार्षद श्री मनीष यादव उपस्थित रहे।
मंडल प्रभारी श्री अग्रवाल ने ‘मोर तिरंगा मोर अभिमान’ अभियान के तहत शक्ति केंद्रों में होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष श्री अनुपम साहू ने दिया, मंच संचालन महामंत्री श्री दशरथ साहू ने किया और आभार प्रदर्शन अभियान प्रभारी श्री आसपुरन चौधरी ने किया।
इस अवसर पर सह प्रभारी श्रीमती शकुंतला दास, श्रीमती करुणा यादव, श्रीमती संध्या साहू, श्रीमती राजेश्वरी पसीने, श्रीमती बसंती साहू, श्रीमती अंजू यादव, दीदी संध्या मंडलोई, तरसेम कौर, गौरी सेन, श्याम भाई सेन, श्री वेद प्रकाश सार्वा, अजीत चौधरी, सचिन गोस्वामी, राकेश भगत, विकास कुलश्रेष्ठ, प्रेमचंद साहू, जग्गू यादव, पुनीत यादव, मोहन बड़े, केपी बघेल, राजकुमार जैन, हीरालाल सिंन्हा, गोपाल खैरवार, विनोद खैरवार, मनहरण ठाकुर, शरद जैन, विजेंद्र रात्रे, रूपेश गुप्ता, फूलचंद खैरवार, बृजेश साहू, विजय चौधरी, सीताराम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिसाली में ‘मोर तिरंगा मोर अभिमान’ कार्यशाला संपन्न, भाजपा पदाधिकारियों ने दिए अभियान की जानकारी








