भिलाई।
छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मंत्री माननीय श्री गजेन्द्र बिसरा राम यादव से आज यादव समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौहार्दपूर्ण भेंट की। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं ने उन्हें पदग्रहण की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनका यह दायित्व समाज और प्रदेश दोनों के विकास में नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा।
भेंट के दौरान समाज उत्थान, शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता जैसे अहम मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। प्रतिनिधि मंडल ने भरोसा जताया कि गजेन्द्र यादव समाज की आवाज़ को सरकार तक मजबूती से पहुँचाते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाएंगे।
इस मौके पर अखिल भारतीय यदुवंशम महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आचार्य शिवानंद यादव, श्री अशोक यादव, श्री नरोत्तम यदु, श्री गुलेंद्र यादव, श्री मयाराम यादव, श्री हीरा यादव, श्री बसंत रामजीवन यदु, श्री महेश ठेठवार, श्री बंटी यादव, श्री रितेश यादव, श्री नवीन यादव, श्री बंसीराम यादव, श्री मनीष यदु, श्री लव यदु, श्री नीरज यदु, श्री जगेश यादव, श्री गोविंदा लखन यादव, श्री ललित यादव, श्री प्रीतम यादव, श्री सुमन यादव, श्री राजेश यादव, श्री मनोज यादव, श्री रेवेंद्र यदु, श्री दाऊ दानेश्वर यदु, श्री धर्मेंद्र यदु, श्री विकास यादव, श्री जितेंद्र यादव, श्री हरीश यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित रहे।
यादव समाज ने नवनियुक्त मंत्री गजेन्द्र यादव को दी बधाई, समाज उत्थान व शिक्षा पर हुई सार्थक चर्चा








