Buy Advt. Space

भिलाई में महिला ने वायरल मैसेज की धमकी देकर ऐंठे 4.93 लाख, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By


भिलाई। थाना भिलाई नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने प्रार्थी से उसकी व्यक्तिगत बातें वायरल करने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 4,93,000 रुपये की उगाही की थी।

मामला भिलाई के सेक्टर-9 निवासी प्रार्थी से जुड़ा है। प्रार्थी ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर बताया कि आरोपिया दुर्गावती देवी सिंह उर्फ दुर्गा, निवासी स्मृतिनगर भिलाई, ने उसे धमकाते हुए कहा था कि यदि उसने पैसे नहीं दिए तो उसकी बातें उसकी पत्नी को बताकर बदनाम कर देगी, साथ ही WhatsApp मैसेज और SMS दिखाकर झूठे मुकदमे में फंसा देगी। डर और बदनामी के चलते प्रार्थी ने 7 अगस्त से 15 अगस्त 2025 के बीच कुल 4 लाख 93 हजार रुपये आरोपी महिला को दे दिए।

प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपिया के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में दुर्गावती देवी ने पैसे लेने की बात स्वीकार की। पर्याप्त सबूत मिलने के बाद पुलिस ने उसे 25 अगस्त 2025 को दोपहर 3:30 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस की सख्त कार्रवाई से यह साफ संदेश गया है कि ब्लैकमेलिंग और धमकी देकर पैसे ऐंठने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Comment