Buy Advt. Space

भिलाई में एक जमीन मालिक को सपना दिखाया गया कि ‘भाई, तेरे खेत में शराब भट्ठी खुलेगी और तू हर महीने नोटों में नहाएगा’

By

विशेष संवाददाता दुर्ग। भिलाई में एक शख्स को भवानी शंकर ने ऐसा सपना दिखाया कि सुनकर अम्बानी भी शर्मा जाएं…
कहा – ‘भाई तेरे खेत में शराब भट्ठी खोल दूँगा, बस नोट बरसेंगे… तू चुपचाप कलेक्शन करता रहना।’

श्रीकांत भाई भी खुश – ‘वाह! गाँव-गाँव में लोग धान बेचेंगे, मैं शराब बेचूंगा… सीधे लखपति बन जाऊंगा।’

फिर शुरू हुआ पैसों का ATM स्पेशल ऑफर –

पहले 20 हज़ार ट्रांसफर
फिर 15 हज़ार और
फिर 1.62 लाख ऑनलाइन
ऊपर से 1.67 लाख कैश


यानी Netflix का सब्सक्रिप्शन भी इतना किस्तों में नहीं मिलता जितना इसने भट्ठी खोलने के नाम पर वसूल लिया!

लेकिन रिज़ल्ट?
ना भट्ठी, ना बोतल,
बस भवानी शंकर का डायलॉग –
‘मैं गुंडा हूँ… तुझे मरवा दूँगा।’

पुलिस भाई ने आते ही बोला –
‘चलो बेटा, अब तो तेरे लिए सिर्फ जेल की भट्ठी खुलेगी।’
बाकी आरोपी अभी भी खाली पैग में टॉप अप डालने की तलाश में हैं!

नाम आरोपी:- फरीद अहमद पता चरोदा बस्ती नेहरू चौक भिलाई 3 थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग

Leave a Comment