Buy Advt. Space

भिलाई नगर पुलिस के प्रयास से बच्चा पहुंचा सही सलामत

By

भिलाई ! भिलाई नगर दिनांक 7.11‌़24 को आवेदिका सोनी मडामे पति धीरज मडामे उम्र 26 साल सेक्टर 6 एजीसीएल कॉलोनी सड़क नंबर 87 में अपने तीन बच्चे उम्र 10 साल उम्र 6 साल उम्र 4 साल को छोड़कर काम पर सुबह 8:00 चली गई थी 10:00 बजे वापस आई तो उसके बड़े बेटे ने बताया कि उसके दोनों छोटे भाई उसके नानी के यहां चले गए हैं

आवेदिका का पुनः काम में चली गई जो शाम को 6:00 बजे वापस आई तो पता चला कि कि उसके दोनों बच्चे उसकी मम्मी के घर में नहीं है उसने खोजबीन शुरू किया किंतु बच्चों का पता नहीं चला तब थाना भिलाई नगर पुलिस को सोनी मडामे ने रात्रि 9:00 बजे सूचना दिया कि उसके दोनों बच्चे उम्र 6 साल है 4 साल सुबह से ही गायब है की सूचना पर अपने नीता राजपूत अपने स्टाफ के साथ व ़पुलिस अधिकारियों के निर्देशन मे बच्चों के पता तलाश में करना शुरू किया तो पता चला कि उसके बच्चे नानी वह मामा के यहां भी नहीं है और जहा उसके माता रहती वहां के आसपास के एरिया के लोगों से भी पूछताछ करने पर पता नहीं चला बच्चों की खोज में करते-करते ई मार्केट में एक व्यक्ति बताएं कि दो बच्चे को साइ मंदिर के पास देखा गया है

जो वहां जाकर पता करने पर दोनों बच्चे अपने नानी के पास सोए हुए मिले जो बताई कि उसकी नानी तीन-चार दिन से अपने घर में नहीं रहती है वह अपने पारिवारिक समस्या चलते भीख मांग कर गुजर कर रही है दोनों बच्चे भटक गए थे जो भटकते हुए नानी को रास्ते में गए थे तब वह दोनो को अपने पास रख लिए थे बच्चों के साथ किसी प्रकार का अपराध नहीं हुआ है

दोनों को सुरक्षित उसकी मां सोनी मडामे को सुपुर्द किया गया है उक्त कार्य को महज 2 घंटे में थाना भिलाई नगर पुलिस द्वारा किया गया है।

Leave a Comment