Buy Advt. Space

भिलाई कैंप क्षेत्र में सीवेज समस्या पर ज्ञापन, नगर सेवा विभाग ने की सहयोग की अपील

By



भिलाई! भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग भवन में आज कैंप क्षेत्र के टाटा लाइन एरिया से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और गंदे पानी व सीवेज से जुड़ी समस्याओं को लेकर सामूहिक ज्ञापन सौंपा।

नगर सेवाएं विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शिकायतों के समाधान के प्रति तत्परता और प्रतिबद्धता दिखाते हुए ज्ञापन देने वाले लोगों से उनके आवास क्रमांक, पता और मोबाइल नंबर की जानकारी मांगी। हालांकि, ज्ञापन में किसी भी शिकायतकर्ता का नाम, मकान नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज नहीं था। विभाग की ओर से बार-बार विनम्र निवेदन करने के बाद भी लोगों ने अपनी पहचान उजागर नहीं की।

नगर सेवा विभाग का कहना है कि बिना स्पष्ट जानकारी के शिकायत का समाधान कर पाना संभव नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि कैंप क्षेत्र के टाटा लाइन एरिया में बी.एस.पी. द्वारा निर्मित क्वार्टरों के अलावा खाली स्थानों पर अवैध रूप से अतिरिक्त मकान बनाए गए हैं। ऐसी स्थिति में बिना सही पते और जानकारी के समस्या का निराकरण करना मुश्किल हो जाता है।

विभाग ने सभी शिकायतकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे उचित जानकारी उपलब्ध कराकर विभाग के कार्य में सहयोग करें, ताकि क्षेत्र की समस्याओं का जल्द और प्रभावी समाधान किया जा सके।

Leave a Comment