Buy Advt. Space

भारतीय जनता पार्टी रिसाली मंडल में ‘संपर्क से सिद्धि’ कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न…

By



रिसाली। भारतीय जनता पार्टी रिसाली मंडल के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 28 में भाजपा का विशेष अभियान ‘संपर्क से सिद्धि’ कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन प्रदेश व जिला भाजपा के निर्देशानुसार किया गया, जिसकी शुरुआत भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण कर की गई।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दुर्ग ग्रामीण के विधायक श्री ललित चंद्राकर थे। उनके साथ सहप्रभारी दीपक चोपड़ा, श्री चतुर्भुज राठी, और डॉ. राहुल गुलाटी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और ‘संपर्क से सिद्धि’ अभियान की आवश्यकता व उद्देश्य को विस्तार से समझाया।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री शैलेंद्र शेंडे, मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष श्री राजू जंघेल, जिला उपाध्यक्ष श्री सुनील साहू, नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सुश्री कंचन सिंह, पार्षद डा. सीमा साहू, श्रीमती संस्कृति वर्मा, श्रीमती शीला नारखेडे़, व श्रीमती सविता धवस विशेष रूप से मौजूद थीं।

कार्यक्रम का संचालन दशरथ साहू और करुणा यादव ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन आशु पुरण चौधरी द्वारा किया गया। पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शेंडे ने सभी अतिथियों का स्वागत भाषण दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से विकास कुलश्रेष्ठ, अजीत चौधरी, गुड्डू झा, केपी बघेल, मोहन बड़े, शकुंतला दास, संध्या साहू, अनीता शर्मा, धनेश्वरी नेताम, उषा साहू, ललिता सिंह, आरती शर्मा, प्रेमचंद साहू, प्रवीण राजपूत, विवेक पन्ना, राजेंद्र सिंह, अरविंद नारखेडे, महेंद्र दुबे, सुरेंद्र पांडे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरते हुए संगठन की जड़ों को और मजबूत किया तथा जनता तक केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का संदेश दिया।

Leave a Comment