बालोद जिले से अंकित टाटिया की रिपोर्ट….
बालोद।भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री आदरणीय श्री पवन साय जी का आज बालोद जिला प्रवास के दौरान मानपुर चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने श्री साय से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस विशेष मुलाकात के दौरान भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी (अल्पसंख्यक मोर्चा) स्वाधीन जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (पिछड़ा वर्ग मोर्चा) जयदीप गुप्ता, भाजपा युवा नेता साहिल सावलकर, युवा नेता अंकित टाटिया, पुनीत पब्जी सहित कई अन्य कार्यकर्ता एवं युवा साथी उपस्थित रहे।
श्री पवन साय के दौरे से कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह देखने को मिला। संगठन के प्रति समर्पण भाव और आगामी चुनावों की तैयारी को लेकर यह प्रवास महत्वपूर्ण माना जा रहा है।








