नेवई दुर्ग – दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकर द्वारा मोदी जी की मन की बात चल रही थी जहां कुछ कांग्रेसी प्रत्याशी भी पहुंचे हुए थे जिन्होंने मन की बात सुनने के साथ-साथ बीजेपी में भी प्रवेश किया जानकारी के मुताबिक 20 से 30 कांग्रेसी बीजेपी में शामिल हो गया जिसमे एक नाम गोकुल साहू का भी है लगभग 20 साल से कांग्रेस में रहने वाले गोकुल साहू जब बीजेपी में प्रवेश किया तो आक्रोशित पूर्व कांग्रेसी साथियों द्वारा उनको प्रताड़ित कर थप्पड़ झड़े गए जिनकी शिकायत उन्होंने स्थानीय पुलिस स्टेशन नेवाई थाने में की है, पुलिस ने अपराध कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है








