भिलाई l भिलाई इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक उतरदायित्व विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के सहयोग से महिला सशक्तिकरण तथा नारी को आत्मनिर्भर बनाने के लिये ग्राम अंडा में “त्रैमासिक जूट शिल्प प्रशिक्षण शिविर” का उदघाटन 04 मार्च 2024 को मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संयंत्र की महाप्रबंधक प्रभारी (मैनेजमेंट सर्विसेस) सुश्री समिधा गुप्ता द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि सुश्री समिधा गुप्ता ने महिला सशक्तिकरण हेतु किए जा रहे सीएसआर कार्यों की सराहना की। महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए रोजगारमूलक प्रशिक्षण दिया जाना आवश्यक है। जूट से हस्तशिल्प बनाने की प्रशिक्षण कार्यशाला के माध्यम से उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड से संयोजन प्रमुख श्री सी एस केहरी ने प्रशिक्षण शिविर आयोजन के उद्देष्य को रेखांकित किया। इस कार्यषाला के तहत गांव की महिलाओं को जूट हस्तशिल्प की कुशल प्रशिक्षिका श्रीमती भानुमति बघेल द्वारा तीन महीने तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला में स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गांव की 30 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान सभी महिलाओं को तीन महीने की अवधि तक 3,000/- रुपये मासिक स्टाइपेड (मानदेय) भी दिया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर) श्री सुशील कामड़े ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए विभागीय गतिविधियों पर प्रकाष डाला। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रजनी रजक ने किया। कार्यक्रम में ग्रामीण स्व सहायता समूह की महिलाएं, सीएसआर विभाग से बुधेलाल सहित अन्य कार्मिकगण उपस्थित थे। ———————-दिनांक 05.03.2024संयंत्र की बास्केटबॉल टीम में भाग लेने हेतु चयन स्पर्धा का आयोजन टाटा इस्पात संयंत्र द्वारा दिनांक 15 से 17 मार्च 2024 तक एस.पी.एस.बी. अंतर इस्पात संयंत्र बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भिलाई इस्पात संयंत्र की टीम भी भाग ले रही है। भिलाई इस्पात संयंत्र की टीम के गठन हेतु पंत स्टेडियम, सेक्टर 01, भिलाई के बास्केटबॉल कोर्ट पर 06 मार्च 2024 को शाम 06 बजे से चयन स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। अतः भिलाई इस्पात संयंत्र के इच्छुक कार्मिक (पुरुष) खिलाड़ी व उनके बच्चे तथा भिलाई नगरीय परिक्षेत्र के युवा बेरोजगार खिलाड़ी 06 मार्च 2024 को संध्या 06ः00 बजे से पंत स्टेडियम, सेक्टर 01 के बास्केटबॉल कोर्ट में निम्न चयनकर्ताओं श्री परविंदर सिंग, श्री आर एस गौर तथा श्री सरजीत चकवर्ती के पास अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।इस चयन स्पर्धा के प्रभारी उप प्रबंधक (क्रीडा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं) श्री डेनिस क्रिस्टी होंगे।








