Buy Advt. Space

बालोद पुलिस को बड़ी सफलता – शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 35 लाख की ठगी करने वाले गिरोह के 3 आरोपी झुंझुनूं (राजस्थान) से गिरफ्तार…

By


बालोद से अंकित टाटिया की रिपोर्ट
पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री रामगोपाल गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में, थाना राजहरा एवं साइबर सेल बालोद की संयुक्त टीम ने झुंझुनूं, राजस्थान से 3 शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है।

मामला:
बीएसपी में इंजीनियर पद पर कार्यरत पीड़ित से अधिक मुनाफे का झांसा देकर 28/05/25 से 30/06/25 के बीच ₹35.86 लाख की ठगी की गई थी।

आरोपी:

1. रामनिवास मुंड (36), खुदास, थाना गोठड़ा
2. मनीष कुमार (26), कैसेरु, थाना मुकुंदगढ़
3. विवेक दतुसेलिया (26), कैसेरु, थाना मुकुंदगढ़


जप्ती:

  • ₹3 लाख नकद
  • 6 मोबाइल फोन
  • करोड़ों की फ्रॉड राशि वाले बैंक खातों को सीज किया गया
  • HDFC, CANARA, IDBI बैंक की चेकबुक



टीम में विशेष योगदान:
निरीक्षक रविशंकर पांडे, सउनि धरम भुआर्य, प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेंद्र सहित साइबर सेल व थाना राजहरा के कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

संदेश:
बालोद पुलिस राज्य व बाह्य राज्य में हो रहे साइबर अपराधों पर लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।

Leave a Comment