Buy Advt. Space

“फिंगेश्वर में शराबियों की चोरी-छुपे फुल बोतल पार्टी – लेकिन पुलिस बनी पार्टी क्रैशर!”

By

गरियाबंद से नूतन साहू की रिपोर्ट

गरियाबंद ! “नया सवेरा” अभियान में गरियाबंद पुलिस ने ऐसा झटका दिया कि दो देसी शराब प्रेमियों के ख्वाब एक झटके में ‘झूम बराबर झूम’ हो गए!

पहली गिरफ्तारी की कहानी कुछ यूं थी –
ग्राम पतोरा में राहुल गिलहरे नामक युवक ने अपने बाड़ी को शराब की फैक्ट्री बना रखा था। न शटर, न बोर्ड, सीधा प्लास्टिक जरकीन में 10 लीटर कच्ची महुआ!
लेकिन अफसोस, पुलिस की सूंघने की शक्ति इतनी तेज निकली कि महुआ की खुशबू गली-गली में फैलने से पहले ही पकड़ी गई। आरोपी बोला – “बस घर के लिए रखा था!”
पुलिस बोली – “इतना तो पूरा मोहल्ला झूम जाए!”

दूसरी घटना और भी फिल्मी –
ग्राम हथखोज में धनेश्वर यादव नामक युवक ने बोरी में 35 नग मसाला शराब भर रखी थी।
जब पुलिस पहुंची तो वो बोरी को ऐसे छिपा रहा था, जैसे बच्चा होमवर्क!
पकड़े जाने पर बोला – “त्यौहार आने वाला है…”,
पुलिस बोली – “जेल में पहले से त्योहार शुरू करवा देते हैं!”

अब दोनों शराब ‘उद्योगपतियों’ को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस का संदेश साफ है –
“देशी हो या विदेशी, अवैध शराब अब नहीं चलेगी। शराबियों को अब सिर्फ जेल में ‘हाई’ होने का मौका मिलेगा – वो भी सिर दर्द के साथ!”



स्पेशल रिपोर्ट – शराबी बोले: “अभी तो पार्टी शुरू हुई थी!”
पुलिस बोली: “अब कोर्ट में फिनाले होगा!

Leave a Comment