Buy Advt. Space

पी एम श्री योजना के अंतर्गत तृतीय एवं चतुर्थ चरण के विद्यालयों से, दुर्ग संभाग के 36 और दुर्ग जिले के 6 व्याख्याता जाएंगे ‘ भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान ‘ पुणे(IISER, PUNE)

By

दुर्ग। राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित संस्थानों में शिक्षकों के कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत तृतीय और चतुर्थ चरण में चयनित पी एम श्री विद्यालयों से 132 व्याख्याता’ भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान ‘,पुणे (IISER,PUNE)में आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला में सहभागिता देंगे| यह कार्यशाला राज्य परियोजना कार्यालय,समग्र शिक्षा छ. ग.,रायपुर  के द्वारा ,पी एम श्री योजना के अंतर्गत, शिक्षकों की गणित, विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी में क्षमता विकास हेतु आयोजित  है |इस कार्यशाला में श्री आशीष गौतम, पी एम श्री समन्वयक, छत्तीसगढ़,के नेतृत्व में 132 व्याख्याताओं की टीम 25 अप्रैल 2025 को  पुणे प्रस्थान करेगी। कार्यशाला में विज्ञान के विभिन्न विषयों पर संस्थान के वैज्ञानिकों व विषय विशेषज्ञों द्वारा चर्चा व क्रियाकलाप संपादित होंगे।कार्यशाला में भाग लेने वाले व्याख्याताओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम  प्रस्तुत किया जाएगा।

दुर्ग संभाग से राजनांदगांव,बालोद ,बेमेतरा,दुर्ग,कवर्धा,खैरागढ़ छुई खदान,मोहला मानपुर चौकी जिलों के 36 व्याख्याता भागीदारी देंगे।दुर्ग जिले से अपने विद्यालय में सक्रिय छ:व्याख्याताओं का चयन इस कार्यशाला हेतु किया गया है,जिनमें,श्रीमती प्रीति जैन ,व्याख्याता रसायन ,पीएम श्री,नागपुरा,श्रीमती चंद्रमुखी साहू, व्याख्याता गणित ,पीएम श्री बालाजी नगर, खुर्सिपार,सुश्री आर आर रोशनी, व्याख्याता गणित,पीएम श्री बोरी ,श्री अजय सिंह, व्याख्याता जीव विज्ञान ,पीएम श्री कुम्हारी , श्रीमती माया पेटकर, व्याख्याता जीव विज्ञान,पीएम श्री जामुल एवं श्रीमती गीतिका बन्छोर, व्याख्याता जीव विज्ञान ,पीएम श्री अहिवारा के नाम शामिल हैं। इन सभी के चयन पर उनके विद्यालयों के प्राचार्य एवं स्टाफ ने हर्ष व्यक्त किया है।

बलोद जिला से

श्रीमती शशि किशोरे, व्याख्याता जीव विज्ञान, पीएम श्री अर्जुनदा, श्रीमती लिट्टी फ्रांसिस, व्याख्याता, रसायन, पीएम श्री डोंडी, श्रीमती वंदना पासी, व्याख्याता जीव विज्ञान, पीएम श्री गुरुर, श्री होमन लाल साहू, व्याख्याता जीव विज्ञान, पीएम श्री कनेवाडा, श्री अभिषेक कुमार सहारे, व्याख्याता जीव विज्ञान, पीएम श्री डोंडी लोहारा

बेमेतरा जिला से

श्रीमती स्मृति अग्रवाल, व्याख्याता जीव विज्ञान, पीएम श्री राठी, सुश्री तनु रिया वर्मा, विज्ञान, पीएम श्री मारो, श्री श्रेयांस शर्मा, व्याख्याता जीव विज्ञान, पीएम श्री थानखम्हरिया, श्रीमती भावना वैष्णव, व्याख्याता जीव विज्ञान, पीएम श्री नवागढ़, श्रीमती मंजूषा चंद्रवंशी व्याख्याता जीव विज्ञान पीएम श्री, देवर वीजा, श्रीमती अंजू वर्मा, व्याख्याता रसायन ,पीएम श्री देवकर, श्री यागवेंद्र डिक्सेना ,व्याख्याता भौतिकी ,पीएम श्री बेरला।

कवर्धा जिला से

श्रीमती रीना पंडित,व्याख्याता जीव विज्ञान, पीएम श्री बोदला ,श्री पवन कुमार साहू ,व्याख्याता जीव विज्ञान, पीएम श्री पंडरिया ,श्रीमती रेणुका टांडिया ,व्याख्याता जीव विज्ञान, पीएम श्री लोहारा,श्री डिगेश चंद दिवाकर, व्याख्याता जीव विज्ञान, पीएम श्री कवर्धा ,श्री विनोद कुमार चंद्रवंशी, व्याख्याता रसायन ,पीएम श्री पिपरिया ,श्रीमती स्वाति खटकर, व्याख्याता रसायन ,पीएम श्री पोडी।

खैरागढ़ छुईखदान जिला से

श्री सुशील तिवारी, व्याख्याता रसायन, पीएम श्री जालबँधा,श्री संजय श्रीवास्तव ,व्याख्याता भौतिक, पीएम श्री खैरागढ़ ,सुश्री नंदनी जांगड़े ,व्याख्याता जीव विज्ञान ,पीएम श्री गंडई ,सुश्री प्रेरणा केसरवानी, व्याख्याता भौतिक,  पीएम श्री छुई खदान, श्री पुकेश्वर् लाल ,व्याख्याता गणित ,पीएमसी खैरागढ़।

मोहला मानपुर चौकी जिला से

श्री रवि प्रकाश यादव ,व्याख्याता जीव विज्ञान, पीएम श्री मानपुर ,श्री अनिल कुमार साहू, व्याख्याता भौतिक, पीएम श्री मोहला ,श्री सुशील कुमार चौरसिया ,व्याख्याता भौतिक, पीएमसी अंबागढ़ चौकी।

राजनांदगांव जिला से

श्रीमती लेखा साहू ,व्याख्याता जीव विज्ञान ,पीएम श्री राजनंदगांव ,श्रीमती पूजा भार्गव ,व्याख्याता जीव विज्ञान, पीएम श्री डोंगरगढ़ ,श्री निखिलेश जंबुलकर ,व्याख्याता रसायन, पीएम श्री छुरिया, श्री संदीप कुमार वर्मा, व्याख्याता गणित ,पीएम श्री डोंगरगांव।

Leave a Comment