भिलाई l भिलाई के टाउनशिप एरिया में एक तेज रफ्तार कार चालक ने बुलेट सवार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बुलेट चालक हवा में उछल कर दूर जा गिरा और उसका सिर पत्थर से टकरा गया।

उसे सेक्टर-9 अस्पताल ले जाया गया, जहां अधिक ब्लीडिंग होने से उसकी मौत हो गई।
परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार रात 10:30 बजे भिलाई नगर थाना क्षेत्र में पंथी चौक के पास यह हादसा हुआ है। मृतक की पहचान देव बाग के रूप में हुई है।
वो लेटेस्ट फैशन शॉप में काम करता था। काम करने के बाद रात में अपने घर तालपुरी जा रहा था।सेक्टर-9 अस्पताल में परिजनों और दोस्तों की भीड़।घटना के बाद भागा कार चालक इसी दौरान पंथी चौक के पास जब वो सड़क पार करने मुड़ा, तो पीछे आ रही कार क्रमांक CH 07 AM 9908 ने बुलेट क्रमांक CG 07 CG 9218 को टक्कर मार दी। चालक उसे अस्पताल ले जाने की बजाय भाग गया।
सूचना मिलने के बाद डायल-112 की टीम वहां, पहुंची तो कार नबंर प्लेट टूटा मिला।कपड़ा दुकान से घर लौट रहा था देव।वह बुलेट जिसे कार ने पीछे से मारी टक्कर अस्पताल प्रबंधन और पुलिस पर लापरवाही का आरोपमृतक के चचेरे भाई ने बताया कि सेक्टर-9 अस्पताल केअस्पताल प्रबंधन और पुलिस पर लापरवाही का आरोपमृतक के चचेरे भाई ने बताया कि सेक्टर-9 अस्पताल के कर्मचारियों ने लापरवाही पूर्वक काम किया है। वो लोग देव को तुरंत मर्चुरी ले जाने के लिए कहने लगे और खून साफ करने का दबाव बनाने लगे। अस्पताल वालों ने थाने में भी समय पर सूचना नहीं दी। जब भाई थाने गया और सूचना दिया तब पुलिस वाले वहां पहुंचे। भिलाई नगर पुलिस ने अब तक मामला दर्ज नहीं किया है।
परिजन कर रहे हैं भिलाई नगर थाने का थाने का घेराव










