Buy Advt. Space

दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़

By


दुर्ग। थाना नेवई, जामुल पुलिस एवं ACCU की संयुक्त कार्रवाई में आदतन वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 17 चोरी की मोटरसाइकिलें जब्त की हैं, जिनकी कुल कीमत करीब ₹6,90,000/- आंकी गई है।

क्या मिला कार्रवाई में

गिरफ्तार आरोपी: सोहन यादव उर्फ हिंदी, अविनाश गायकवाड, धनेश्वर साहू, कीर्तिचंद चौहान और शुभम श्रीवास

जप्त वाहन: 17 मोटरसाइकिल (हीरो होंडा, स्प्लेंडर, अपाचे, पल्सर, बुलेट सहित)

बरामदगी: विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी हुई गाड़ियां

आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया


कैसे हुआ खुलासा

दुर्ग–भिलाई क्षेत्र में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने विशेष अभियान चलाया गया। मुखबिर की सूचना और सशक्त ऐप के जरिए पुलिस को सफलता मिली। आरोपी लंबे समय से बाइक चोरी कर उन्हें अलग-अलग स्थानों पर छुपाते या बेचने की फिराक में थे।

पुलिस की सख्ती

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी चोरी के बाद वाहन पेट्रोल खत्म होने पर उन्हें सड़कों या सुनसान जगहों पर छोड़ देते थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर छिपाए गए वाहन भी बरामद किए।

Leave a Comment