Buy Advt. Space

डिवाइडर कट में लगातार हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रिसाली व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न

By

दिनांक 12. 06.2024 को रिसाली व्यापारी संघ की बैठक श्री आदित्य सिंह जी की अध्यक्षता में कृष्ण टॉकीज रोड रिसाली, स्थित कार्यालय में ली गई सभा में निर्णय लिया गया कि इस मार्ग में डिवाइडर कट में लगातार हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए डिवाइडर कट को तत्काल बंद कराया जाए साथ ही व्यापारियों की सुरक्षा, व्यापारियों की समस्या एवं पौधारोपण जैसे विभिन्न विषय पर गहन चर्चा की गई साथ ही व्यापारी संघ के रजिस्ट्रेशन हो जाने के उपलक्ष में सभी सदस्यों ने मिठाई खाकर एवं खिलाकर एक दूसरे की बधाई दिए ।
बैठक में मुख्य रूप से सुरेश बंसल जी, राजीव गुप्ता जी, संजीव जैन जी, अजय कांसकर जी, आसपुरन चौधरी जी, रंजीत मलिक जी, महेंद्र दुबे जी, उमाकांत यादव जी, इत्यादि सदस्य गण उपस्थित रहे अध्यक्ष श्री आदित्य सिंह

Leave a Comment