दुर्ग ! भाई को जान से मारने की धमकी देकर वसूले गए लाखों रुपये, सोने की चैन और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से भी की उगाही
मुख्य आरोपी रवि विठ्ठल जेल से चलाता था पूरा नेटवर्क सुपेला पुलिस ने जेल से ही निकाला और पूछताछ के बाद भेजा न्यायिक रिमांड पर
अब तक चार आरोपी गिरफ्तार, गैंग की जड़ तक पहुंचने में जुटी पुलिस
थाना सुपेला में एक युवक ने लिखित शिकायत में बताया कि उसका भाई विचाराधीन बंदी के रूप में केन्द्रीय जेल दुर्ग में बंद है। वहीं जेल में बंद कुख्यात अपराधी रवि विठ्ठल ने अपने साथियों विशाल सोनी उर्फ उड़िया, परबदीप सिंह उर्फ मन्नू और मां गुरमीत कौर के साथ मिलकर उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी और परिवार से अवैध उगाही शुरू कर दी।
7.95 लाख रुपये और सोने की चैन भी छीनी
आरोपी रवि विठ्ठल ने मोबाइल फोन के माध्यम से प्रार्थी को कान्फ्रेंस कॉल में जोड़कर धमकियां दीं।
विशाल उड़िया के माध्यम से नगद ₹5,00,000/- और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से ₹2,95,000/- वसूल लिए गए।
रवि विठ्ठल की बेटी के जन्मदिन पर भी धमकी देकर ₹22,800/- कीमत की सोने की चैन व लॉकेट भी जबरन दिलवाया गया।
न्यायालय परिसर में भी की वसूली
दुर्ग न्यायालय परिसर में विशाल उड़िया को एक बार फिर ₹5,00,000/- नगद रकम दी गई, जिसे आरोपी की मां और अन्य साथियों में बांटा गया।
गिरफ्तारी और पूछताछ
विशाल सोनी, गुरमीत कौर, पूजा उर्फ महेश्वरी बघेल सहित तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
मुख्य आरोपी रवि विठ्ठल को 21.07.2025 को प्रोडक्शन वारंट पर उप जेल राजनांदगांव से लाकर गहन पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया।
इसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर पुनः राजनांदगांव जेल भेजा गया।
जांच में जुटी सुपेला पुलिस टीम
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय यादव, उनि मनीष वाजपेयी, सउनि राजेश तिवारी, प्र.आर. अमर सिंह की विशेष भूमिका रही।
गिरफ्तार मुख्य आरोपी:
नाम: रवि विठ्ठल
पता: सुभाष चौक, सुपेला
उम्र: 35 वर्ष
सुपेला पुलिस ने न केवल जेल के भीतर से संचालित हो रहे संगठित उगाही रैकेट का भंडाफोड़ किया, बल्कि जनता के मन में पुलिस की छवि को भी और मजबूत किया है।
थाना सुपेला आगे भी इस तरह के अपराधों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही जारी रखेगा।
जेल में बैठे-बैठे गैंग ऑपरेट कर रहा था कुख्यात अपराधी रवि विठ्ठल सुपेला पुलिस की सटीक कार्रवाई से हुआ खुलासा








