डुंडेरा, दुर्ग ग्रामीण | छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को साकार करते हुए ग्राम डुंडेरा के मिनीमाता चौक में छत्तीसगढ़ के पहले तिहार हरेली के पावन अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यापति एवं नारियल का पौधा रोपित कर पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर सशक्त सर्व सामाजिक संगठन डुंडेरा एवं सतनामी समाज डुंडेरा के अध्यक्ष तथा भाजपा युवा नेता दुर्ग ग्रामीण विधानसभा गुरुजी श्री केशव महिपाल जी की विशेष उपस्थिति रही।
उनके साथ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
श्री रोमशंकर यादव (वरिष्ठ पत्रकार, नवभारत)
श्री बी. आर. मौर्य (संचालक, राष्ट्रीय भारतीय विद्यालय डुंडेरा)
श्री प्रेमनारायण वर्मा, ज्ञान प्रकाश साहू (हितवा संगवारी)
कोचिंग क्लासेस ग्राम डुंडेरा के समस्त विद्यार्थी गण
इस आयोजन ने न केवल ग्रामीणों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाई बल्कि छत्तीसगढ़ की परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य भी किया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने हरेली तिहार की गाड़ा गाड़ा बधाई एवं शुभकामनाएं दी।








