Buy Advt. Space

“गौठान के गहरे राज़: पंप चोरों की सबमर्सिबल प्लानिंग!”

By

गरियाबंद से नूतन साहू कि रिपोर्ट



गरियाबंद | थाना फिंगेश्वर ग्राम खुड़सा के गौठान में कुछ ऐसा हुआ कि पानी की जगह अब चर्चा की लहरें बह रही हैं। शासकीय गौठान से 15,000 रुपए का सबमर्सिबल पंप चोरी हो गया — और पुलिस भी सोच में पड़ गई, “इतनी गहराई में लगा पंप आखिर निकाला कैसे गया?”

पंप निकला… लेकिन चोर भी फंसे!

प्रार्थी गणेश साहू की रिपोर्ट पर पुलिस एक्टिव हुई और शुरू हुआ “ऑपरेशन सबमर्सिबल”।

काफी खुदाई (जांच) के बाद दो नाम पानी में उभरे —

1. खोमेश्वर उर्फ डोमेश्वर नेताम – पेशे से पंप एक्सपर्ट, शौक से आदतन चोर


2. धन्नू अड़वंशी – टीम का साइलेंट ऑपरेटर



पूछताछ में दोनों ने मान लिया – “हाँ साहब, वही पंप निकाला था… और हाँ, छुपा भी दिया था!”
गवाहों की मौजूदगी में पंप को ढूंढा गया — और चोरों की ये हाई-प्रेशर प्लानिंग धड़ाम से धराशायी हो गई।

इतिहास भी गवाह है…

खोमेश्वर उर्फ डोमेश्वर नेताम पहले भी 2022 में चोरी के केस में पकड़ा गया था — लगता है पंप का प्रेशर उसके इरादों को बदल न सका।

पुलिस ने दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब सबमर्सिबल पंप तो मिल गया… मगर दोनों की योजना पूरी तरह “डूब” गई।




अगली बार जब गौठान में पानी ना आए… तो चोर से पहले पंप को ढूंढिए!

Leave a Comment