Buy Advt. Space

“गांजा प्रेम की गाड़ी जा रही थी जेल की ओर!” खुर्सीपार पुलिस की रेड में दो ‘हरियाली प्रेमी’ गिरफ्तार!

By



थाना खुर्सीपार, जिला दुर्ग खुर्सीपार पुलिस को जब मिली ‘गुप्त ख़बर’ कि मोहल्ले में कोई चुपचाप “हरा सोना” बेच रहा है, तो पुलिस टीम एक्टिवा मोड में आ गई!

सूत्रों से मिली जानकारी के बाद ITI मैदान में पुलिस ने रेड मारी और वहां बैठे दो ‘खुशबूदार कारोबार’ में लिप्त लोग मिले —

1. अकुला मीना उर्फ ए सुनीता उर्फ गररी (गजब की पहचान वाली महिला),


2. सी एच जयदेव उर्फ जयदेव (जिन्हें शायद अब ‘गांजा गुरु’ कहा जाएगा)!



पुलिस ने दोनों के कब्जे से बरामद किया:

1 किलो 175 ग्राम गांजा (जो शायद चायपत्ती समझकर नहीं छोड़ सकते थे!)

बिक्री की ताज़ा रकम ₹500/- (पता नहीं इतनी मेहनत में इतनी ही?)

एक एक्टिवा जिसकी कीमत ₹40,000/- (शायद इसी पर घूम-घूमकर ‘डिलीवरी’ होती थी!)


कुल जखीरा — ₹53,460/- का “मादक माल”!
(गांजा + एक्टिवा + ताज़ा कमाई = सीधा जेल का टिकट )

पुलिस टीम के हीरो: सउनि सुरेंद्र राजपूत और उनकी सुपरस्टार टीम — आनंद, शैलेष, चुमुक और महिला आरक्षक अकांक्षा बरूआ — जिनकी चौकस निगाहों से ये ‘हरियाली का धंधा’ नहीं बच सका।

अपराध क्रमांक: 143/2025
धारा: 20(ख) NDPS एक्ट — यानी अब मज़ा नहीं, सिर्फ सज़ा!

तो भैया,
गांजा बेचो नहीं, पकड़े जाओगे कहीं।
पुलिस की नजर से कुछ भी नहीं छिपता, चाहे एक्टिवा हो या अज़ब-गज़ब नाम!

Leave a Comment