Buy Advt. Space

गरियाबंद में धूमधाम से मनाया गया पीएम किसान दिवस, जिले के 1 लाख से अधिक किसानों को मिले 21 करोड़ से अधिक रुपए

By
Last updated:




छुरा ब्लॉक से पीतेश्वर हरपाल  ;गरियाबंद ! प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज वाराणसी (उत्तर प्रदेश) से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का राष्ट्रव्यापी विमोचन किया गया। इस अवसर को पूरे देश में “पीएम किसान दिवस” के रूप में मनाया गया। इसी कड़ी में गरियाबंद जिले में भी भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

जिले के 1,00,233 कृषकों को 20वीं किस्त के रूप में 21 करोड़ 71 लाख रुपए सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी (DBT) माध्यम से स्थानांतरित किए गए। वहीं देशभर के 9 करोड़ 70 लाख से अधिक किसानों को 20,500 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की गई।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में जुटे प्रगतिशील किसान और जनप्रतिनिधि

जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन उप संचालक कृषि कार्यालय, गरियाबंद में किया गया, जिसका संचालन उप संचालक कृषि एवं कृषि विज्ञान केंद्र के समन्वय से हुआ। कार्यक्रम में वाराणसी से हुए मुख्य आयोजन का वेबकास्ट दिखाया गया, जिसे जिले के किसान, जनप्रतिनिधि और अधिकारी ऑनलाइन जुड़े।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा पारस ठाकुर एवं कृषि स्थायी समिति के सभापति श्री लेखराज ध्रुवा ने किसानों को संबोधित करते हुए योजना के लाभ और सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।

तकनीकी जानकारी और कृषि नवाचारों पर रहा जोर

सहायक संचालक कृषि श्री नरसिंग ध्रुव ने किसानों को पीएम किसान पोर्टल पर उपलब्ध ई-केवाईसी और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में विस्तार से बताया, जिससे किसान स्वयं योजना की स्थिति जांच सकें।

कृषि विज्ञान केंद्र, गरियाबंद से डॉ. शालू अब्राहम, श्री प्रवीण जामरे और श्री तुषार मिश्रा ने किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, कीट-व्याधि नियंत्रण, जैविक खेती, और रासायनिक कीटनाशकों से बचाव के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी।

फसल विविधीकरण और जैविक खेती को बढ़ावा

कृषकों को संबोधित करते हुए सहायक संचालक श्री ध्रुव ने धान के स्थान पर दलहन, तिलहन, मक्का एवं अन्य फसलों की खेती के लिए प्रेरित किया और कहा कि इससे मिट्टी और पर्यावरण की गुणवत्ता बनाए रखी जा सकती है। साथ ही उन्होंने जैविक खेती को अपनाने की अपील की।

बड़ी संख्या में किसान रहे शामिल

जिले के 2000 से अधिक किसानों सहित विभिन्न विकासखंडों और ग्राम पंचायतों में भी पीएम किसान दिवस का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, किसान मित्र, एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।



विशेष तथ्य:

देशभर में 20वीं किस्त का कुल वितरण: ₹20,500 करोड़

गरियाबंद जिले में लाभान्वित किसान: 1,00,233

कुल DBT राशि (गरियाबंद): ₹21.71 करोड़

प्रतिभागी किसान (जिला स्तर): 2000+

Leave a Comment