पीतेश्वर हरपाल ब्लॉग छुरा गरियाबंद ! जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। आबकारी आयुक्त सह प्रबंध संचालक श्री श्याम धावडे एवं कलेक्टर श्री भगवान सिंह उईके के मार्गदर्शन में गरियाबंद जिले में सघन गश्त और संयुक्त दबिश के माध्यम से अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कसा जा रहा है।
इसी कड़ी में जिला आबकारी अधिकारी श्री गजेन्द्र कुमार सिंह के निर्देश पर आबकारी टीम द्वारा वृत्त देवभोग अंतर्गत ग्राम छैलडोंगरी में कार्यवाही की गई। टीम ने कार्रवाई के दौरान आरोपी लक्ष्मीनारायण ध्रुव के कब्जे से 14.50 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी शराब जब्त की। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित 2011) की धारा 34(2), 34(1)(ख) एवं 59(क) के तहत अपराध दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
यह कार्यवाही क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के उद्देश्य से की गई थी, जिसमें विभागीय टीम की सक्रियता एवं तत्परता की अहम भूमिका रही। अभियान के दौरान आबकारी उप निरीक्षक श्री कन्हैयालाल कुर्रे, नागेशराज श्रीवास्तव, रजत चंद ठाकुर, आरक्षक पिताम्बर चौधरी, नगर सैनिक मनीष कश्यप, महिला नगर सैनिक श्रीमती कामिनी सोनी एवं वाहन चालक कुलेश्वर निषाद की महत्वपूर्ण सहभागिता रही।
जिला आबकारी अधिकारी श्री गजेन्द्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अवैध शराब निर्माण, बिक्री और परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अवैध शराब कारोबार की सूचना विभाग को देकर प्रशासन का सहयोग करें।
इस अभियान से न केवल अवैध कारोबारियों के हौसले पस्त हुए हैं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी एक सख्त संदेश गया है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गरियाबंद में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के खिलाफ सख्ती, आरोपी गिरफ्तार








