गरियाबंद से नूतन साहू कि रिपोर्ट
थाना गरियाबंद:- नया सवेरा अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ अधिकारी के दिशा निर्देश मे समस्त थाना प्रभारी अपने अपने थाना क्षेत्र मे गांजा, शराब पर कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन मे आज दिनाक 06.03.2025 थाना प्रभारी गरियाबंद ओम प्रकाश यादव को मुखबिर से सूचना मिला की एक महिला अपने खेत से लगे जंगल मे अवैध धन लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से महुआ शराब बिक्री हेतु ग्राहको का इंतज़ार कर रही की सूचना पर थाना प्रभारी व हमराह स्टाफ के साथ रेड की कार्यवाही करते महिला को पकड़ा जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम रेखाबाई कमार पिता जिठिया राम उम्र 35 साल ग्राम भेजरडीह जिला गरियाबंद की रहने वाली बतायी महिला आरोपी के पास से 10 लीटर जरीकेन मे 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल कीमती 1000 रुपये को जप्त किया गया । महिला आरोपी का उक्त कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। आरोपी को समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड मे भेजा गया ।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना गरियाबंद टीम की विशेष भूमिका रही ।








