Buy Advt. Space

कृषि अधिकारियों ने धरना देकर 9 सूत्री मांगें रखीं

By
Last updated:

बालोद से अंकित टाटिया की रिपोर्ट

बालोद। छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ जिला शाखा बालोद के तत्वावधान में कृषि अधिकारियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि कई वर्षों से लंबित उनकी मांगों पर राज्य सरकार को ध्यान देना चाहिए।

कृषि अधिकारियों ने अपनी 9 सूत्री मांगों को प्रमुखता से सामने रखा, जिनमें शामिल हैं—

1. तकनीकी वेतनमान (4300 ग्रेड पे) की मंजूरी।


2. RAED/ADO क्षेत्रों का पुनर्निधारण।


3. मासिक स्थायी भत्ता ₹2500 किया जाए।


4. संसाधन भत्ता (मोबाइल, इंटरनेट, लैपटॉप, स्टेशनरी) उपलब्ध कराया जाए।


5. प्रभार क्षेत्र हेतु अतिरिक्त क्षेत्र भत्ता।


6. ग्रामीण कृषि विस्तारक अधिकारी का पदनाम बदलकर कृषि विस्तार अधिकारी किया जाए।


7. गैर विभागीय कार्यों में कृषि अधिकारियों को ड्यूटी पर न लगाया जाए।


8. समितियों में आदान सामग्री का भंडारण एवं भुगतान की प्रणाली लागू की जाए।


9. ग्रामीण विस्तार अधिकारियों की लंबित पदोन्नति प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए।


अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र ही उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की, तो वे आगे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Leave a Comment