रिसाली l रिसाली नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वीआईपी नगर वार्ड क्रमांक 28 के पार्षद सीमा साहू द्वारा मंगल भवन की अवैध वसूली के खिलाफ मंगल भवन के नाम पर आसपास के निवासियों से अवैध किराया वसूली मामला मीडिया के माध्यम से सामने आया है।
नगर निगम आयुक्त महोदया के प्रारंभिक जांच में यह घटना सही पाया है ।
इसके द्वारा यह भी जानकारी दी गई है की यह भवन किसी भी व्यक्ति को ठेके में नहीं दी गई है।
बीजेपी की डबल इंजन की सरकार में जनता के साथ हो रही इस अवैध वसूली जैसे गंभीर मामले को प्रकाश में आने पर, आम आदमी पार्टी ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है इस मामले को शासन तथा प्रशासन के संज्ञान में लाने हेतु नेवई थाना में आवेदन प्रस्तुत कर मामले में जांच करने एवं अपराध पंजीबद्ध कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
आम आदमी पार्टी के पूर्व विधान सभा प्रत्याशी राज्य समिति के सदस्य संजीत विश्वकर्मा, प्रदेश सचिव आर टी आई विंग्स देविंदर सिंह भाटिया, गीतेश्वरी बघेल , मोहसिन अहमद ने नेवई थाना प्रभारी को आवेदन सौंपा।









