Buy Advt. Space

कड़ी सुरक्षा के बीच आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न

By



गरियाबंद छुरा ब्लॉक से पीतेश्वर हरपाल की रिपोर्ट

कलेक्टर बी.एस. उइके ने किया परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण
जिले में 4695 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, 24 केन्द्रों में हुई व्यवस्थित व्यवस्था

गरियाबंद ! छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) द्वारा आज रविवार को जिले में आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन सफलता पूर्वक किया गया। परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की थी।

कलेक्टर श्री बी.एस. उइके ने आज गरियाबंद के दो प्रमुख परीक्षा केन्द्रों – शासकीय वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय एवं शासकीय कन्या नवीन महाविद्यालय – का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों का जायज़ा लिया और व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। पर्यवेक्षकों से परीक्षा की तैयारियों तथा संचालन की बारीकियों पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने सभी को निर्देशित किया कि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

परीक्षा प्रातः 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित की गई। जिले भर में बनाए गए 24 परीक्षा केन्द्रों में कुल 4695 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। पूरे जिले में शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा सम्पन्न हुई।

परीक्षा आयोजन की निगरानी एवं समन्वय हेतु डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा भेड़िया को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। उनके नेतृत्व में समस्त परीक्षा केंद्रों पर समयपूर्व उपस्थिति, निरीक्षण तथा व्यवस्थाओं की समीक्षा सुनिश्चित की गई।

प्रशासन की कड़ी निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था, और समर्पित टीम के सहयोग से यह परीक्षा जिले में सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिससे परीक्षार्थियों और अभिभावकों ने संतोष जताया।

Leave a Comment